Homeहमर बिलासपुरतिफरा वार्ड नंबर 5 में पानी के लिए हाहाकार, नागरिकों में आक्रोश

तिफरा वार्ड नंबर 5 में पानी के लिए हाहाकार, नागरिकों में आक्रोश

बिलासपुर के तिफरा वार्ड क्रमांक 5 में भीषण गर्मी के बीच पानी की भारी किल्लत ने नागरिकों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। हालात इतने खराब हैं कि स्थानीय पार्षद और निगम प्रशासन लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। तिफरा जोन क्रमांक-2 के कार्यालय के पीछे स्थित कुंदरापारा में महिलाएं नाले में बाल्टी रखकर पीने का पानी भरने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र का एकमात्र हैंडपंप महीनों से खराब पड़ा है और पाइप लाइन में भी पानी का फोर्स इतना कम है कि पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। जिसकी वजह से पूरे मोहल्ले में जल संकट बना हुआ है जिससे नागरिकों को रोजाना पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। यही कारण है कि लोगो को पखने का पानी नाले मे लगे नल से भरना पड रहा है। जिसके कारण इलाके में बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। बिलासपुर शहर के लगभग हर क्षेत्र में जल संकट से लोग जूझ रहे हैं जिसकी वजह से कई क्षेत्र में गंदे पानी पीने को लोग मजबूर हैं बीमारियां फैल रही है लेकिन इस और प्रशासन ध्यान केंद्रित नहीं कर रहा है। प्रशासन की लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता से नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रहवासियों ने जल्द समाधान की मांग की है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments