ओवरब्रिज के नीचे गांजे की तस्करी करते दो गिरफ्तार 21 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ के साथ महिला समेत दो तस्कर दबोचे गए

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तिफरा ओवरब्रिज के नीचे गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने संजय गढेवाल और निशु लक्ष्मी पटेल को पकड़ा, जिनके पास से कुल 21.830 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 2.92 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस के मुताबिक, संजय के पास एक काले रंग के पिट्ठू बैग में 10 पैकेट गांजा मिला, जबकि निशु के पास एक नीली बोरी और स्कूटी की डिक्की में 11 पैकेट गांजा रखा हुआ था।

दोनों से पूछताछ के दौरान किसी तरह का वैध दस्तावेज नहीं मिला। मौके पर NDPS एक्ट की प्रक्रिया का पालन करते हुए गांजे को जब्त कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया।इस कार्रवाई में TVS Jupiter स्कूटी भी जब्त की गई है, जिसका इस्तेमाल तस्करी में किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि गांजे की इस खेप को कहां से लाया गया और कहां पहुंचाया जाना था, इसकी कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles