Homeहमर बिलासपुरअंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर संग्रहालय प्रभारियों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर संग्रहालय प्रभारियों का सम्मान

बिलासपुर में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर महावीर इन्टरकन्टीनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन रायपुर के पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय संग्रहालय के प्रभारियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संग्रहालयों के महत्व को रेखांकित करते हुए उनके संरक्षण में लगे कर्मियों के योगदान को सराहना था।

समारोह में संगठन के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव लोकेश कावड़िया, प्रदेश अध्यक्ष अशोक जैन एवं रायपुर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा द्वारा भेजे गए सम्मान पत्र को संस्था के बिलासपुर अध्यक्ष विमल चोपड़ा, संयोजक सुभाष श्रीश्रीमाल और अमित मेहता द्वारा संग्रहालय में उपस्थित श्रीमती एफ.एस. तिर्की, कमलेश कुमार, सुनील गोहात्रे, गजानन यादव सहित अन्य संग्रहाध्यक्षों को भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संग्रहालय केवल ऐतिहासिक वस्तुओं का भंडार नहीं, बल्कि मानवता के अतीत, वर्तमान और भविष्य को जोड़ने वाला जीवंत माध्यम हैं। ये स्थान न केवल ज्ञान का स्रोत हैं, बल्कि सांस्कृतिक प्रेरणा के केंद्र भी हैं। संग्रहालय कर्मियों का योगदान समाज के लिए एक अमूल्य धरोहर की तरह है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments