
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 130 से अधिक रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इसमें छत्तीसगढ़ के 5 और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ज़ोन (SECR) के 9 स्टेशन शामिल हैं, जिन्हें एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस किया गया है। अमृत भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ के जिन स्टेशनों का कायाकल्प किया गया है, उनमें भिलाई, उरकुरा, डोंगरगढ़, अंबिकापुर और भानुप्रतापपुर शामिल हैं। इन स्टेशनों को डिजिटल डिस्प्ले, आधुनिक वेटिंग हॉल, रैंप, लिफ्ट, एस्केलेटर और दिव्यांगों के अनुकूल सुविधाओं से सज्जित किया गया है।रायपुर का उरकुरा स्टेशन इस बार खास आकर्षण का केंद्र है। इसे छत्तीसगढ़ की श्रमिक और बस्तर आर्ट थीम पर सजाया गया है।

स्टेशन परिसर में लोक कला, चित्रण और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए टॉयलेट्स, टिकट काउंटर और पार्किंग व्यवस्था को भी अपग्रेड किया गया है।महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बताया कि SECR ज़ोन में कुल 49 स्टेशनों को अपग्रेड किया जा रहा है, जिसमें से 9 का काम पूरा हो चुका है। वहीं छत्तीसगढ़ में 42 स्टेशनों का पुनर्विकास प्रस्तावित है। कुल 1,680 करोड़ की लागत से यह कार्य किया जा रहा है। अंबिकापुर स्टेशन पर लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भी मौजूदगी रहेगी। यह पहल पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा देने का माध्यम बनेगी।

उन्नत स्टेशनों के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित, स्मार्ट और डिजिटल यात्रा का अनुभव मिलेगा।जीएम ने कहा हमारा उद्देश्य सिर्फ स्टेशन का सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव देना है। 49 में से 9 स्टेशन पूरे हो चुके हैं, जिनका लोकार्पण प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।बाइट: तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, SECR बिलासपुरवीओ: बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जैसे बड़े स्टेशनों पर भी एयरपोर्ट मॉडल पर मेजर डेवलपमेंट किया जा रहा है। स्टेशन परिसर में स्थानीय उत्पादों की बिक्री, शुद्ध पेयजल, ऊर्जा दक्षता वाली सुविधाएं और ट्रैफिक मैनेजमेंट जैसी योजनाएं भी लागू की जा रही हैं, जिससे एक नए रेलवे युग की शुरुआत हो रही है।




