Homeहमर बिलासपुरऊर्जा विभाग के सचिव रोहित यादव ने बुधवार को ली अधिकारियों की...

ऊर्जा विभाग के सचिव रोहित यादव ने बुधवार को ली अधिकारियों की बैठक, 2 घंटे की बैठक में अधिकारियों को लगाया फटकार

बिलासपुर में बिगड़ी बिजली व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं, चिलचिलाती गर्मी मे कभी भी बिजली गुल हो रहा है। मेंटेनेंस के नाम पर कागजों पर हुए खेल के कारण यह हालात बने है। बुधवार को ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ रोहित यादव बिलासपुर पहुचे और अधिकारीयों की बैठक ली। साथ ही CSPDCL की लाचार कार्यप्रणाली को जल्द ठिक करने निर्देश दिये। ठेकेदारों के भरोसे चल रहे बिजली विभाग के कामकाज का नतीजा यह है की चिलचिलाती गर्मी में कभी भी बिजली गुल हो रही है। साथ ही हल्की बूंदाबांदी हो या हवा चलने पर घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बिजली विभाग के सचिव डॉ रोहित यादव बुधवार को बैठक लेने बिलासपुर पहुंचे। पूरे प्रदेश में बिलासपुर ऐसा जिला है जहां बिजली की व्यवस्था चरमराई हुई है। मंथन सभा कक्ष मे करीब 2 घंटे तक बैठक लेने के बाद ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ रोहित यादव ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जो भी समस्या आ रही है उसे ठीक करें। मीडिया के सवालों से बचते डॉ रोहित यादव ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। दरअसल बिजली मेंटेनेंस का कार्य कागजो पर होने के कारण परेशानी बढ़ी है।

बैठक में बताया गया कि बिलासपुर में एकाएक 15% का लोड बढ़ जाने के कारण लगातार समस्याएं सामने आ रही है। कलेक्टर ने बताया कि जल्दी समस्या को दूर करने काम किया जाएगा। ताकि लोगों को राहत मिल सके। बैठक मे एक एक शिकायतो पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। अधिकारीयों द्वारा फर्जी बिल प्रस्तुत करने और नियम विरुद्ध कार्य करने वाले अधिकारीयों के खिलाफ मिली शिकायत पर जल्द जाँच कर कार्यवाही के निर्देश दिये गए। सीएसईबी के अधिकारियों को साफ लहजे पर समझाया गया कि, फील्ड पर निकाल कर काम करें,अन्यथा काम मे लापरवाही पाए जाए पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ जनता की बिजली संबंधित शिकायत और पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा और निराकरण के प्रयास किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments