Homeहमर बिलासपुरझारखंड से पकड़ा गया नशीली सिरप सप्लायर बिलासपुर पुलिस की ईंड-टू-ईंड जांच...

झारखंड से पकड़ा गया नशीली सिरप सप्लायर बिलासपुर पुलिस की ईंड-टू-ईंड जांच में बड़ा खुलासा

सरकंडा थाना क्षेत्र में नशीली कफ सिरप की सप्लाई करने वाले झारखंड निवासी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रितूराज सिंह, देवघर झारखंड से बिलासपुर में नाबालिक और एक अन्य आरोपी के जरिए प्रतिबंधित ओनेरेक्स सिरप की आपूर्ति कर रहा था। मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।पुलिस को पहले मुखबिर से सूचना मिली थी कि ऊर्जा पार्क क्षेत्र में एक युवक और नाबालिक प्रतिबंधित कफ सिरप बेच रहे हैं। कार्रवाई के दौरान 55 नग ओनेरेक्स सिरप बरामद किए गए थे। जांच में सामने आया कि यह सिरप झारखंड से मंगवाए जा रहे हैं। तकनीकी साक्ष्य जुटाकर सप्लायर की पहचान की गई और पुलिस टीम को देवघर रवाना किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में सरकंडा पुलिस टीम ने देवघर में दबिश देकर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी रितूराज को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments