
गुरुवार को प्री बीएड और प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन व्यापमं ने किया. पहली पाली मे स्नातक स्तर के परीक्षार्थी बीएड परीक्षा देने पहुंचे इसमे 15 हजार 723 उम्मीदवार शामिल हुए. पंजीयन के मुकाबले उपस्थिति 64 फ़ीसदी रहीं. परीक्षा हाल से निकलकर युवाओं ने बताया रीजनिंग छोड़कर बाकि विषयों से सरल सवाल पूछे गए. सरकारी स्कुल मे नौकरी की ख्वाहिश रखने वाले ज्यादातर ने खुद से तैयारी कर परीक्षा दी. इनमे कई परीक्षार्थी दूसरी बार प्रयास करते देखे गए.दोपहर दूसरी पाली में डीएलएड पाठ्यक्रम मे प्रवेश के लिए31 हजार 227 परीक्षार्थियों मे से 21 हजार 88 ने परीक्षा दी. इसके लिए व्यापमं ने 114 केंद्र बनाये गए थे. उपस्थिति संतोषजनक 67 प्रतिशत रही. गौड़तलब है की प्रदेश मे एक साथ कई जिलों मे व्यवसायिक पाठ्यक्रमों मे प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया इसमे सबसे अधिक केंद्र बिलासपुर मे बनाये गए.




