36.9 C
Bilāspur
Friday, March 27, 2026
spot_img

फुटपाथ पर नहीं चलेगा ठेला, शहर को मिलेंगे नए वेंडिंग ज़ोन अब नाली-पटरी नहीं कब्ज़े में, ठेले वालों को मिलेगा वैकल्पिक ठिकाना

बिलासपुर शहर की सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने का सिलसिला अब निर्णायक मोड़ पर है। नगर निगम ने ऐसे सभी ठेले-खोमचे वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है, जो शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा जमाए बैठे थे। बुधवार को निगम कार्यालय में हुई अहम बैठक में निगम कमिश्नर अमित कुमार ने स्पष्ट कर दिया कि अब किसी को भी सड़क, नाली या फुटपाथ पर ठेला लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बैठक में एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे, निगम के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में ठेला संचालक शामिल हुए।

निगम ने दो वैकल्पिक स्थल – मुंगेली नाका मैदान और व्यापार विहार को वेंडिंग ज़ोन के तौर पर चिन्हित किया है, जहां व्यवस्थित रूप से व्यवसाय करने की अनुमति दी जाएगी।गुरुवार को ज़ोन क्रमांक 3 की ज़ोन कमिश्नर सविंना अनंत ने मुंगेली नाका मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने संभावित स्थानों को देखा और कहा कि अवैध रूप से लगाए गए ठेले अब हटाए जाएंगे और व्यवस्थित ज़ोन में स्थानांतरित होंगे। इस अभियान से सबसे ज्यादा राहत शहरवासियों को मिलेगी, जिन्हें अब तक फुटपाथ पर चलना भी मुश्किल हो गया था। नगर निगम का मानना है कि इससे न सिर्फ यातायात सुधरेगा, बल्कि शहर की सूरत भी निखरेगी। निगम ने भरोसा दिलाया है कि आगे हर वार्ड में जरूरत के मुताबिक स्थायी वेंडिंग ज़ोन विकसित किए जाएंगे, जिससे व्यापारियों और आम जनता दोनों की सहूलियत बनी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles