Homeहमर बिलासपुरतीन दिन में दो नाबालिग बालिकाएं बरामद, दो युवक गिरफ्तार सरकंडा पुलिस...

तीन दिन में दो नाबालिग बालिकाएं बरामद, दो युवक गिरफ्तार सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपियों पर POCSO एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं

सरकंडा पुलिस ने दो अलग-अलग अपहरण मामलों में महज तीन दिनों के भीतर दो नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब कर लिया है। दोनों मामलों में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पहला मामला 11 अप्रैल को सामने आया, जब एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 7 अप्रैल की सुबह घर से बिना बताए गायब हो गई है। वहीं, दूसरा मामला 18 मई का है, जिसमें एक महिला ने अपनी 14 वर्षीय बेटी के लापता होने की सूचना दी। दोनों मामलों में अज्ञात लोगों पर बहला-फुसलाकर अपहरण करने का संदेह जताया गया।

जांच के दौरान पुलिस को 22 मई को सूचना मिली कि पहली नाबालिग बालिका आरोपी साहिल नागदेवे के साथ बिलासपुर रेलवे स्टेशन में है, जबकि दूसरी नाबालिग टिकरापारा स्थित आरोपी आकाश विश्वकर्मा के घर में मौजूद है। दोनों टीमों ने अलग-अलग स्थानों से नाबालिगों को बरामद किया और आरोपियों को हिरासत में लिया।पूछताछ में दोनों युवकों ने प्रेम और शादी का झांसा देकर नाबालिगों को अपने साथ रखने की बात स्वीकार की है। पीड़िताओं के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की अपहरण की धाराओं के साथ-साथ पोक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments