बिलासपुर में सिविल डिफेंस वालंटियर बनने का मौका युद्ध, आपदा और बचाव कार्यों में सहयोग के लिए शुरू हुआ नामांकन,18 से 50 वर्ष के लोग कर सकते हैं आवेदन

बिलासपुर जिले को सिविल डिफेंस जिले में शामिल किए जाने के बाद अब यहां वालंटियर बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सिविल डिफेंस वालंटियर यानी नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों का नामांकन युद्धकालीन, आपदा पूर्व और बाद की परिस्थितियों में राहत-बचाव कार्यों में सहयोग के लिए किया जा रहा है।इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष के मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ, 10वीं पास जिले के मूल निवासी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक नागरिक नगर सेना कार्यालय, कुदुदण्ड बिलासपुर से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं या mybharat.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन के साथ दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और आधार कार्ड की प्रति अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होगी। यह वालंटियर सिस्टम न केवल सामाजिक सेवा का अवसर देगा, बल्कि प्रशिक्षण के ज़रिए युवाओं को आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में दक्ष भी बनाएगा।जानकारी मिली कि यह एक राष्ट्रीय सेवा है जिसमें युवाओं को प्रशिक्षित कर ज़रूरत के समय लोगों की मदद के लिए तैयार किया जाएगा। हम जिले के ज्यादा से ज्यादा नागरिकों से जुड़ने की अपील करते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles