Homeहमर बिलासपुरसाइबर टीम की मुस्तैदी से शातिर बाइक चोर गिरोह गिरफ्तार, 5 चोरी...

साइबर टीम की मुस्तैदी से शातिर बाइक चोर गिरोह गिरफ्तार, 5 चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद, पुलिस की कार्रवाई जारी

जिले में दोपहिया वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए थानों और साइबर सेल को रेलवे स्टेशन, बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सतत निगरानी और गश्त के निर्देश दिए गए है। साथ ही साइबर टीम को जेल से छूटे संपत्ति संबंधी अपराधियों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए। साइबर सेल प्रभारी को सूचना मिली कि बाइक चोरी की घटनाओं में संलिप्त शातिर चोर शिवम मानिकपुरी को तहसील कार्यालय के पास एक अन्य युवक के साथ देखा गया है। तत्पश्चात साइबर सेल एवं थाना गौरेला की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी शिवम मानिकपुरी को मौके से हिरासत में लिया। पूछताछ एवं जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी की गई कुल 5 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पिछले दिनों भी गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस ने इसी तरह से बाइक चोर गिरोह को पकड़ा था तो वही एक बार फिर से इसमें सफलता मिलने से अब उम्मीद की जा रही है कि क्षेत्र में बढ़ती मोटरसाइकिल चोरी की घटना में कुछ हद तक लगाम लगाई जा सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments