अवैध शराब के विरुद्ध चकरभाठा पुलिस का बड़ा प्रहार 210 लीटर महुआ शराब जब्त, 2000 किलो लहान नष्ट, 4 महिलाएं गिरफ्तार

थाना चकरभाठा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका बोदरी के वार्ड क्रमांक 09 वर्मा मोहल्ला एवं वार्ड क्रमांक 05 अचानकपुर से चार महिला आरोपियों को 210 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 42,000 रुपए आंकी गई है। साथ ही लगभग 2000 किलो महुआ लहान बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया।

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उत्तम साहू के नेतृत्व में यह कार्रवाई 26 मई को की गई। मुखबिर की सूचना पर गठित टीम ने चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों के घरों से शराब जब्त की।पूछताछ के दौरान वर्मा मोहल्ला की महिलाओं ने बड़े पैमाने पर महुआ लहान रखने की बात स्वीकार की, जिसे मौके पर नष्ट किया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक उत्तम साहू सहित सहायक उपनिरीक्षक राधेलाल ध्रुवे, प्रधान आरक्षक अमर चन्द्रा, महिला प्रधान आरक्षक उर्मिला कुजूर, आरक्षक सतपुरन जांगड़े, भागवत चन्द्राकर, योगेन्द्र खुटे, राकेश साहू, भोलू साहू व महिला आरक्षक प्रियंका सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चारों महिलाओं के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles