Homeहमर बिलासपुरशादी पार्टी में चोरी करने वाले गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश...

शादी पार्टी में चोरी करने वाले गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश सकरी पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद

सकरी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुई चोरी की घटना में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों और दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया बैग, नगदी 1900 रुपये, चाबी का गुच्छा व गिफ्ट लिफाफे बरामद किए हैं। मामला थाना सकरी में अपराध दर्ज किया गया है।प्रार्थी अवधेश तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अप्रैल को उसकी शादी के रिसेप्शन के दौरान वन चेतना केंद्र में बैग चोरी हो गया, जिसमें 40,000 रुपये, एटीएम, चेक व अन्य जरूरी सामान थे। पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के निर्देश पर सकरी थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर त्वरित जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर संदेह के आधार पर रोहित सूर्यवंशी और उसके साथियों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गया बैग, नगदी व अन्य सामान बरामद कर लिया है। मुख्य आरोपी रोहित सूर्यवंशी, अक्षय सूर्या और दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एक अन्य बालक की तलाश जारी है। कार्रवाई में निरीक्षक प्रदीप आर्य व उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments