Homeहमर बिलासपुरवार्ड सत्रह ठेठाडबरी में फैला डायरिया,पहुंची स्वास्थ विभाग की टीम नालियों के...

वार्ड सत्रह ठेठाडबरी में फैला डायरिया,पहुंची स्वास्थ विभाग की टीम नालियों के बीच से गुजरी है पाइपलाइन, घरों में आ रहा गंदा पानी

बरसात की सुगबुगाहट होते ही डायरिया और पीलिया की शिकायत विभिन्न क्षेत्रों से सामने आने लगी है किसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 17 नेहरू नगर के ठेठाडबरी में 60 से 70 घरों में डायरिया फैलने की बात सामन आई है जिसके बाद नगर निगम के साथ स्वास्थ्य विभाग कमला यहां पहुंचा और यहां लोगों को दवाइयां वितरित की। वार्ड क्रमांक 17 नेहरू नगर के ठेठाडबरी क्षेत्र में गंदे पानी की वजह से लगभग 60 से 70 घरों में डायरिया फैलने की खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि यहां नालों से गंदा पानी पीने की वजह से लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत सामने आई जिसके बाद लोग तत्काल अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें डायरिया से संबंधित बीमारी बताई गई इसके बाद तत्काल स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम कमला यहां पहुंच जिन्होंने क्षेत्र का अवलोकन कर यहां मौजूद लोगों को ऑर्स के साथ क्लोरीन के टेबलेट वितरित किए।

सोमवार के बाद मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र के दौर में मौजूद थी और उन्होंने घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें दवाइयां का वितरण किया लेकिन अब सवाल यह उठता है कि क्षेत्र में या गंदा पानी पहुंच कैसे रहा है दरअसल मोहल्ले में जी बोर पंप से पानी की सप्लाई की जाती है उसे बोर पंप के ठीक बगल में नाली मौजूद है जिसकी सफाई लंबे समय से नहीं हुई है इसके अलावा जो पाइपलाइन लोगों के घरों तक पहुंची है वह भी नदियों के बीच से होकर गुजरी है जिसकी वजह से लीकेज होने पर यही गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है जिसकी वजह से यहां डायरिया किसीका या देखी जा रही है इसकी शिकायत कई बार क्षेत्रवासियों ने वार्ड पार्षद और नगर निगम से की है लेकिन और किसी का भी ध्यान नहीं है। हालांकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पूरे मोहल्ले का अवलोकन कर यहां दवाइयां का तभी वितरण कर दिया गया है और मौजूदा समय में यहां स्थिति भी सामान्य है लेकिन जिस तरह से पार्षद के द्वारा यहां समस्या को देखने के बाद भी अनदेखी गई है

क्षेत्रवासियों भी अब जनप्रतिनिधियों और पार्षद पर हमलावर हो रहे हैं ।उनका मानना हे कि केवल चुनाव के वक्त यह पार्षद अपने वोटो के लिए यहां पहुंचते हैं और समस्या आने पर वापस निकाल लेते हैं आज भी जब हम यहां पहुंचे तो पार्षद की बेरुखी देखने को मिली और वह संबंधित स्थान तक नहीं पहुंचे जो दर्शाता है कि पार्षद हो या जनप्रतिनिधि केवल वोट की राजनीति के लिए इन जनता के दरबार पर पहुंचते हैं। हालांकि विपक्ष भी सरकार को घर रहे हैं और उनका कहना है कि पाइपलाइन का मरम्मत जल्द से जल्द कराया जाए ताकि लोगों को सुविधा मिले।

हालांकि अब स्वास्थ्य विभाग के द्वारा यहां तत्काल टीम भेज कर डायरिया पर नियंत्रण पा लिया गया हो लेकिन कहीं ना कहीं नगर निगम की लापरवाही इसमें नजर आ रही है ऐसा केवल इसी क्षेत्र में नहीं बल्कि शहर के और भी कई अन्य क्षेत्र हैं जहां इस तरह की समस्या आने वाले समय में विकराल हो सकती है जिस पर नगर निगम को ध्यान देना होगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments