
मंगलवार को नगर निगम ने तोरवा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की ।इस दौरान सड़क किनारे अस्थाई दुकानों के साथ दुकानों के बाहर लगे शेड्स को भी हटाया गया। क्योंकि कई बार जोन कार्यालय के माध्यम से इन सभी अस्थाई दुकानों को नोटिस जारी किया गया।लेकिन फिर भी इन दुकानदारों के द्वारा कोई पहल नहीं होने पर निगम के द्वारा यह कार्यवाही की गई है।

वही दुकानदारों का मानना है कि कई वर्षों से वे यहां व्यापार करते आ रहे हैं।परन्तु अचानक जिस तरह से नगर निगम के द्वारा इस तरह की कार्यवाही किए जाने अब इन फुटकर व्यवसायों के सामने जीवन व्यापन का संकट उत्पन्न हो गया है।ऐसे में अब वे निगम प्रशासन से उन्हें स्थाई स्थान देने की मांग कर रहे हैं।जिससे वे अपना व्यवसाय सुगम तरीके से संचालित कर सके।




