Homeहमर बिलासपुरगुरुवार को भी जारी रहा अभियान तोड़े गए बड़ी संख्या में मकान...

गुरुवार को भी जारी रहा अभियान तोड़े गए बड़ी संख्या में मकान चिंगराजपारा क्षेत्र में तोड़े जा रहे अतिक्रमण, लोग कर रहे सहयोग

सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम बिलासपुर के द्वारा चिंगराजपारा से अपोलो चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है बुधवार को जहां 100 से अधिक मकान धराशाई की गए तो वहीं गुरुवार को भी यह अभियान जारी रहा और अमरिया चौक से भारत चौक तक नगर निगम के द्वारा अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई हालांकि नगर निगम के द्वारा पूर्व से ही नोटिस दिए जाने के कारण लोग स्वयं से ही मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर चुके थे ऐसे में जब नगर निगम के द्वारा गुरुवार को यह कार्रवाई शुरू की गई तो लोगों ने स्वेच्छा से ही अपने मकान को तोड़ने में निगम का सहयोग किया हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ अधिक जमीन लेने की शिकायत पर नापजोख भी कराया लेकिन जब वह सही निकला तो लोगों ने उनसे दो दिनों की मोहलत मांगी जिसके बाद नगर निगम ने उन्हें तय समय पर स्थान खाली करने के निर्देश दिए यहां लगभग 70 फीट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी तो वहीं 10 फीट का नाला बनाया जाएगा जिससे आने वाले समय में यह सड़क काफी चौड़ी होगी और आवागमन में सुविधा भी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments