Homeहमर बिलासपुरमिरौनी डैम बना वाटर पार्क दूर दूर से पहुंच रहे हैं लोग...

मिरौनी डैम बना वाटर पार्क दूर दूर से पहुंच रहे हैं लोग डैम में स्टंट करते दिख रहे लोग,सुरक्षा के नहीं हैं पर्याप्त इंतजाम

हसौद से लगे हुए मिरौनी गांव कहने को तो एक छोटा सा गांव है पर महानदी के किनारे बसे होने के कारण यह गांव काफी चर्चा का विषय बना हुआ है ।यह गर्मियों के दिन में छुट्टी मनाने और पिकनिक स्पॉट कहा जाता है जिसमें क्षेत्र के लोग घूमने तथा पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं इसमें बच्चे तथा युवा वर्ग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।जिससे वे डैम से स्टंट भी करते हैं।लेकिन डैम में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से यहां दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है।परन्तु जिम्मेदार अधिकारी इस पर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दे रहे है कहीं ना कहीं किसी बड़ी घटना का इंतजार अधिकारी कर रहे हैं ।यही नहीं नदी के नीचे गाड़ी उतारने के बात हो तो चार पहिया वाहन तथा बाइक को नदी में उतारा जा रहा है जो बड़ी घटना को संकेत दे रहा है। कुछ ही दिनों में बारिश का महीना शुरू हो जाएगा ऐसे में दम में बिना सुरक्षा उपाय के इस तरह से लोगों का पहुंचना निश्चित तौर पर हादसे को आमंत्रण देना जाता है इस दिशा में जल संसाधन के साथ स्थानीय प्रशासन को भी दिशा में ध्यान देना होगा ताकि लोग खतरे से दूर रहकर अपनी मौज मस्ती को पूर्ण करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments