कलेक्टर ने कृषि संकल्प अभियान प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी गांव-गांव पहुंचकर किसानों को जैविक और उन्नत खेती के प्रति किया जाएगा जागरूक

बिलासपुर, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज विकसित भारत कृषि संकल्प अभियान के प्रचार हेतु विशेष रूप से सुसज्जित प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 29 मई से प्रारंभ होकर 12 जून तक चलेगा। इसका उद्देश्य किसानों को उन्नत, टिकाऊ और जैविक खेती की जानकारी देकर उन्हें आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना है।यह अभियान केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय, नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के कृषि विभाग के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जा रहा है। प्रचार रथ गांव-गांव जाकर किसानों से सीधे संवाद करेंगे और उन्हें कृषि से जुड़ी नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और जैविक खेती के लाभों के बारे में जानकारी देंगे।अभियान के दौरान कृषि वैज्ञानिक किसानों से सीधा संपर्क स्थापित कर उन्हें खेतों में प्रयोग होने वाली नई विधियों, बीजों, उर्वरकों और कीटनाशकों के सही उपयोग के बारे में प्रशिक्षण देंगे। साथ ही, किसानों के प्रश्नों का समाधान भी मौके पर ही किया जाएगा जिससे खेती को और अधिक लाभकारी बनाया जा सके। इस अवसर पर उप संचालक कृषि पी.डी. हथेस्वर, उप संचालक मछलीपालन महीश्वर, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अरुण त्रिपाठी, उप संचालक उद्यानिकी लौतरे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान को किसानों के लिए लाभकारी और समयानुकूल पहल बताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles