स्वस्थ जीवनशैली अपनाने साइकलिंग जरूरी,जनजागरुकता लाने 1 जून को शहर में साइक्लोथान का आयोजन,राइडिंग कम्युनिटी आफ बिलासपुर का आयोजन, 5 किलोमीटर चलाएंगे साइकिल

स्वस्थ शरीर,स्वस्थ समाज के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए साइकिलिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने राइडिंग कम्युनिटी आफ बिलासपुर वर्ल्ड बायसीकिल डे 3 जून के अवसर पर दो दिन पहले 1 जून को “RCB साइक्लोथान का आयोजन करने जा रहा है। सायकिल रैली शाम साढ़े 4 बजे पुलिस ग्राउंड से शुरू होकर अग्रसेन चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, व्यापार विहार,महाराणा प्रताप चौक, इंदु चौक, लिंक रोड होते हुए वापस पुलिस ग्राउंड में यह साइकिल यात्रा समाप्त होगी। लगभग 5 किलोमीटर की यात्रा इस दौरान तय की जाएगी। और यह सभी उम्र के लोगों के लिए फ्री है। इसमें बच्चे, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक कोई भी बिना शुल्क के शामिल हो सकता है। बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉक्टर सिद्धार्थ वर्मा और उनकी टीम ने बताया कि आरसीबी एक रजिस्टर्ड संस्था है जो नों प्रॉफिटेबल है इसलिए इस इवेंट को जनहित के लिए निशुल्क रखा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा समाज का भला हो। उन्होंने बताया कि सायकिल रैली में लगभग 400 लोग भाग ले सकते हैं जिनका रजिस्ट्रेशन जारी है। सायकलोथान में शामिल सभी लोगों को ई सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इस साइकिल यात्रा को तमाम सामाजिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। इस इवेंट को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया यानी साईं, गवर्नमेंट आफ इंडिया के फिट इंडिया मूवमेंट का भी साथ मिला है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles