Homeहमर बिलासपुरगांजा बेचने वालो की खैर नहीं,हो रही ताबड़तोड़ कार्यवाही गांजा तस्कर को...

गांजा बेचने वालो की खैर नहीं,हो रही ताबड़तोड़ कार्यवाही गांजा तस्कर को ग्राम मटियारी सीपत से किया गया गिरफ्तार

शुक्रवार को बिलासपुर पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाते हुए कई क्षेत्रों में गांजा बेचने वालों को पकड़ा है कोनी के बाद सीपत क्षेत्र में भी पुलिस ने गांजा तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चला कर उन्हें पकड़ने में कामयाबी पाई है दरअसल सीपत पुलिस को मुखबीर की सूचना मिली कि जीतन बाई वर्मा,महेन्द्र वर्मा उर्फ बांडिया अपने घर के सीढ़ी के नीचे एक सफेद रंग के झोले में नीले रंग के पॉलिथीन में तीन किलोग्राम जिसमे से शुद्ध मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया था। उक्त प्रकरण में आरोपीगण जीतन बाई वर्मा और महेन्द्र वर्मा उर्फ बांडिया निवासी भाटापारा मोपका को विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। उक्त आरोपीयो से पुछताछ के दौरान बताया गया कि गांजा मुहैया कराने वाले / गांजा सप्लाई करने वाले ग्राम मटियारी थाना सीपत निवासी कृष्ण उर्फ हल्की शिकारी पवार से मादक पदार्थ गांजा खरीद कर फुटकर में बेचते है उक्त प्रकरण में मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले के सकूनत पर बिलासपुर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर घेराबंदी करते हुए गांजा सप्लायर विक्रेता कृष्ण को ग्राम मटियारी सीपत को विधिवत् अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments