Homeहमर बिलासपुरगणेश नगर को मिली बड़ी सौगात, 33 केवी सब स्टेशन की मिली...

गणेश नगर को मिली बड़ी सौगात, 33 केवी सब स्टेशन की मिली मंजूरी,लंबे संघर्ष के बाद अब बिजली समस्या से मिलेगी स्थायी राहत

गणेश नगर वार्ड क्रमांक 46 के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। बिजली संकट से जूझते इस क्षेत्र के लिए 33 केवी सब स्टेशन को मंजूरी मिल गई है, जिससे न सिर्फ इस वार्ड बल्कि आस-पास के इलाकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। वर्षों से वार्डवासी बिजली कटौती और लो वोल्टेज जैसी गंभीर समस्याओं से परेशान थे।इस वार्ड की बिजली आपूर्ति अब तक सिरगिट्टी सब स्टेशन से जंगलों के रास्ते होकर आती थी, जिससे अक्सर पेड़ गिरने या तकनीकी कारणों से आपूर्ति बाधित रहती थी। स्थिति इतनी खराब थी कि एक शहर एवं नगर निगम से जुड़े वार्ड की हालत गांव से भी बदतर हो गई थी। वार्डवासियों ने कई बार अधिकारियों से मांग की, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में जब पार्षद इब्राहिम अब्दुल खान ने पदभार संभाला, तो इसे प्राथमिकता में लेकर लगातार संघर्ष किया गया।बिजली समस्या को लेकर आंदोलन से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक घेराव किया गया। शुरुआत में कोशिश की गई कि हेमू नगर लाइन से जोड़कर समाधान निकाला जाए, लेकिन तकनीकी कारणों से यह संभव नहीं हो पाया। फिर भी प्रयास नहीं रुके और अंततः 33 केवी सब स्टेशन की स्वीकृति मिल गई, जिसे वार्ड के मुक्तिधाम के बगल में बनाने की योजना है।अब यह उम्मीद की जा रही है कि सब स्टेशन बनने के बाद गणेश नगर वार्ड क्रमांक 46 और आस-पास के क्षेत्रों को स्थायी समाधान मिलेगा।इससे बार-बार की बिजली गुल होने, वोल्टेज गिरने और भारी बिल जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।यह सिर्फ एक विकास कार्य नहीं, बल्कि वार्डवासियों की लंबी लड़ाई और जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों की लगातार मेहनत का परिणाम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments