रतनपुर में हजरत सैय्यद मूसा शहीद र.अ. का 95वां उर्स पाक धूमधाम से संपन्न,कव्वाली, चादरपोशी और लंगर के साथ हजारों जायरीन ने बाबा से मांगी मुरादें

रतनपुर में हर साल की तरह इस बार भी हजरत सैय्यद मूसा शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 95वां सालाना उर्स पाक बड़े ही सादगी और शान से मनाया गया। 31 मई की रात शानदार कव्वाली कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुंबई से आए मशहूर कव्वाल हाजी छोटे मजीद शोला और उनके साथियों ने सूफियाना कलाम पेश कर महफिल में चार चांद लगा दिए। रातभर चादरपोशी का दौर चलता रहा और आम लंगर में हजारों जायरीन ने हिस्सा लिया।एक जून की सुबह कुल की फातिहा के साथ उर्स पाक का समापन हुआ। इस मौके पर रतनपुर समेत आसपास के इलाकों से भारी संख्या में जायरीन पहुंचे और दरगाह पर हाजिरी देकर दुआ मांगी। कार्यक्रम में हिन्दू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की झलक देखने को मिली, जो इस उर्स की एक खास पहचान है।

कार्यक्रम में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष हाजी डॉ. सलीम राज ने दरगाह में 10 कमरों वाले सराय निर्माण के लिए 10 लाख की घोषणा की। वहीं विधायक अटल श्रीवास्तव ने विधायक निधि से 5 लाख देने की बात कही और भविष्य में दरगाह के विकास में लगातार सहयोग का भरोसा भी जताया। त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि भारत मजहबों का गुलदस्ता है और यहां रतनपुर जैसे स्थान भाईचारे की असली मिसाल पेश करते हैं।कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक चेहरे शामिल हुए, जिनमें शकील अहमद, आरिफ शेख, सैयद मकबूल अली, लव कुश कश्यप, इरशाद अली, नीरज जायसवाल, आशीष शर्मा, शिबू भाई और यासमीन खान प्रमुख रहे। जायरीन ने उर्स के दौरान कव्वाली और लंगर का भरपूर आनंद लिया और बाबा की दरगाह पर मन्नतें मांगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles