Homeहमर बिलासपुरपेड़ से टकराकर पलटी माजदा, तीन घायल ढाई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन,गैस...

पेड़ से टकराकर पलटी माजदा, तीन घायल ढाई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन,गैस कटर से निकाले गए युवक

रतनपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार स्वराज माजदा हादसे का शिकार हो गई। कटनी से रायपुर आटा लेकर जा रहा वाहन सिद्धिविनायक मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और पलट गया। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो युवक केबिन में बुरी तरह फंसे रह गए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। नगरवासियों की मदद से ढाई घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गैस कटर की सहायता से दोनों फंसे युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।घायलों में लक्ष्मण यादव का एक पैर दब गया था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब स्थिर है।रेस्क्यू में रतनपुर पुलिस और नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने अहम भूमिका निभाई। हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन पर से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments