सांसद महेश कश्यप ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान का दी प्रतिक्रिया,कहा कांग्रेस को देशहित का काम नहीं पचता।

देश के दो प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी भाजपा एवं कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।बस्तर सांसद महेश कश्यप ने विगत दिनों पीसीसी चीफ दीपक बैज द्वारा भाजपा सरकार के ऑपरेशन सिंदूर सहित अन्य कार्यक्रम, योजनाओं के विरुद्ध दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को मोदी जी द्वारा देश हित में किए गए कोई भी काम पचते नहीं है।उन्होने कहा कि कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक और बस्तर में नक्सली उन्मूलन अभियान पर फर्जी मुठभेड़ के आरोप लगाये थे।किन्तु अब कांग्रेसियों का मुंह बंद है।पीसीसी चीफ द्वारा शिक्षकों का युक्ति_युक्त करण एवं स्कूलों को बन्द कर नईं शराब दुकान खोले जाने के बयान पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार के द्वारा किए गए गड्ढे को भाजपा सरकार पाटने में लगी हुई है, और कहा भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे देशहित का काम कांग्रेस पार्टी को नहीं पचता।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles