Homeहमर बिलासपुरजनरल स्टोर और मोबाइल दुकान में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

जनरल स्टोर और मोबाइल दुकान में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक जनरल स्टोर और मोबाइल दुकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही गांव में हड़कंप मच गया। चोर ने दुकान में सेंधमारी कर कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ किया। जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना में चोर ने जनरल स्टोर से 7 मोबाइल फोन, 2 स्पीकर, 1 ब्लूटूथ स्पीकर, 1 वाई-फाई बॉक्स और गल्ले में रखे 3,000 रुपये नकद चुरा लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 21,000 रुपये आंकी गई है। इस घटना के बाद दुकानदार और ग्रामीणों में डर और आक्रोश का माहौल है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान राजा गोड़ के रूप में की है। मस्तूरी थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments