दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत,इलाके में पसरा मातम कार अनियंत्रित होकर पलटी,घायलों को भेजा गया अस्पताल

नगरी से शादी घर से वापस लौट रहे नगरी बेलरगांव निवासी के देवांगन परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया इस हादसे में मां और बेटे की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना सिहावा थाना क्षेत्र की है बताया जा रहा है कि यह घटना 3 मई की रात्रि यानी बीते रात्रि 11 बजे की है बेलरगांव निवासी देवांगन परिवार दुर्ग शादी में शामिल होने गया था जहा शादी से वापस लौटते वक्त गट्टासिली सिहावा रोड पर दुधाव मोड़ के पास क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। सुचना मिलते ही सिहावा पुलिस घटनास्थल पहुंची और आवश्यक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नगरी सिविल अस्पताल भेज दिया है।घटना की खबर से देवांगन समाज के साथ ही पूरे गांव में शोक की लहर है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles