Homeहमर बिलासपुरकोतरलिया के बीच चौथी विद्युतीकृत रेललाइन का निरीक्षण संपन्न रेल संरक्षा आयुक्त...

कोतरलिया के बीच चौथी विद्युतीकृत रेललाइन का निरीक्षण संपन्न रेल संरक्षा आयुक्त बी.के. मिश्रा ने किया स्पीड ट्रायल और तकनीकी जांच

बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेलखंड की चौथी लाइन परियोजना के तहत जामगा से कोतरलिया के बीच 8.4 किलोमीटर लंबी नई विद्युतीकृत रेललाइन का निरीक्षण रेलवे संरक्षा आयुक्त बी.के. मिश्रा द्वारा किया गया। निरीक्षण की शुरुआत कोतरलिया स्टेशन से हुई, जहाँ पैनल रूम, यार्ड, सिग्नलिंग सिस्टम, इंटरलॉकिंग, पाइंट्स, ब्रिज और ओवरहेड इलेक्ट्रिक सिस्टम की गहन समीक्षा की गई।इसके पश्चात आयुक्त ने निरीक्षण टीम के साथ मोटर ट्रॉली के माध्यम से जामगा तक नई लाइन का परीक्षण किया।

निरीक्षण के अंतिम चरण में आब्जर्वेशन कोच से स्पीड ट्रायल भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान संरक्षा और परिचालन से जुड़े सभी तकनीकी मानकों की विस्तारपूर्वक जांच की गई।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा कि यह चौथी लाइन रेल यातायात की गति, समयबद्धता और क्षमता बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। रेलवे संरक्षा आयुक्त की अनुमति मिलने के बाद इस ट्रैक पर सवारी और मालगाड़ियों का नियमित परिचालन शुरू किया जाएगा, जिससे इस व्यस्त रेलखंड पर भार संतुलन और यातायात सुगमता सुनिश्चित हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments