Homeहमर बिलासपुरएसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस सोल्लासपूर्ण मनाया गया,परिसर में किया गया...

एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस सोल्लासपूर्ण मनाया गया,परिसर में किया गया पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

एसईसीएल मुख्यालय आडिटोरियम में विश्व पर्यावरण दिवस सोल्लासपूर्ण मनाया गया । इस अवसर पर प्रारंभ में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में पर्यावरण ध्वज फहराया।जिसके बाद पर्यावरण दर्पण पत्रिका का विमोचन मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रतिज्ञा का पठन अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने किया।इस अवसर पर पर्यावरण विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन अग्रज नाट्य दल द्वारा किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर secl मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में पर्यावरण दिवस मनाया गया।इस अवसर पर secl के मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने उपस्थिति में आज का यह विशेष दिन के महत्व को बताया गया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम लोग पर्यावरण को कैसे संरक्षित करें , साथ ही यह जिम्मेदारी दिलाता है कि आने वाले पीढ़ीयों के लिए कैसा संसार, कैसी प्रकृति छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा पूर्व में भारतीय संस्कृति व परम्परा में पेड़ पौधों को पूजने की परम्परा रही है अतः हमें अधिकाधिक वृक्षों का संरक्षण व संवर्धन करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि हमें दैनंदिन जीवन में प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना चाहिए साथ ही यदि हमारे द्वारा यदि प्लास्टिक का उपयोग किया भी जा रहा है तो वेस्ट प्लास्टिक को रीसाईकिल कर पुनः उपयोग किया जाना चाहिए। इस अवसर पर निदेशक तकनीकी संचालन सह योजना-परियोजना ने कोलइण्डिया चेयरमेन पीएम प्रसाद के संदेश का पठन किया। Secl के सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन और श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन,सहित विभिन्न विभागाध्यक्षों,अधिकारियों-कर्मचारयों द्वारा औषधीय, फलदार पौधों व विविध पौधों का रोपण प्रशासनिक भवन स्थित प्रांगण में किया गया।कार्यक्रम में एसईसीएल द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर मंचस्थ अतिथियों द्वारा पर्यावरण विषय पर आधारित हिंदी-अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता जिसमें 29 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था ।जिसमें विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments