वन विभाग की टीम से मारपीट कर सरकारी काम में बाधा डालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कोटा पुलिस ने लकड़ी तस्करी के मामले में की तगड़ी कार्रवाई, सागौन चोरी में थी संलिप्तता

ग्राम सेमरिया में सागौन लकड़ी की अवैध तस्करी रोकने पहुंचे वन विभाग की टीम पर हमला कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले दो आरोपियों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी वनकर्मियों से मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे।1 जून को वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक देवांगन ने कोटा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम सेमरिया में कुछ लोग अवैध रूप से सागौन लकड़ी की तस्करी कर रहे हैं।जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो भुरूवा उर्फ अंधियार सिंह गोंड और सकून बाई गोंड ने गाली-गलौज करते हुए टीम को धमकाया और मारपीट की।थाना कोटा की टीम ने आरोपियों को ग्राम सेमरिया से गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफबीएनएस की गम्भीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, एएसआई ओंकार बंजारे और आरक्षक भोप साहू की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles