Homeहमर बिलासपुरनौवीं कक्षा के छात्र से पेट्रोल पंप पर लूटपाट CCTV में कैद...

नौवीं कक्षा के छात्र से पेट्रोल पंप पर लूटपाट CCTV में कैद वारदात,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबे पेट्रोल पंप पर शनिवार को कक्षा नौवीं के छात्र ओम केशरवानी से दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। छात्र पेट्रोल भरवा रहा था, तभी आरोपियों ने उसके गले से चांदी की चेन और बैग से नगदी छीन ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक आरोपी छात्र के बैग से पैसे निकाल रहा है, जबकि दूसरा बदमाश अपनी जेब में कुछ रखते हुए नजर आता है। वारदात के बाद छात्र ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे रेलवे कॉलोनी की ओर भाग निकले।पुलिस ने फुटेज में नजर आ रही स्कूटी के आधार पर एक आरोपी चिंकू उर्फ कापियां को गिरफ्तार कर लिया है, जो गोलबाजार का निवासी है। दूसरा आरोपी आरिफ मिर्जा मगरपारा का रहने वाला है, जिसकी तलाश जारी है।तारबाहर थाना प्रभारी से मौखिक जानकारी मिली कि दोनों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया है।पीड़ित छात्र आईसेक्ट सेंटर से लौटते समय पेट्रोल पंप पर रुका था, तभी बदमाशों ने यह वारदात की। पुलिस अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments