Homeहमर बिलासपुरमहापौर का लगातार निरीक्षण जारी बारिश के पूर्व व्यवस्था बनाने का प्रयास,हर...

महापौर का लगातार निरीक्षण जारी बारिश के पूर्व व्यवस्था बनाने का प्रयास,हर साल बारिश के दिनों में पानी निकासी बनती है समस्या, जल भराव की बनती है स्थिति

बारिश के पूर्व नगर निगम के द्वारा शहर के सभी बड़े नालों की सफाई का काम पूर्ण कर लिया गया है क्योंकि मानसून के दस्तक के साथ ही लगभग बारिश का समय भी प्रारंभ होने वाला है ऐसे में शहर में सफाई व्यवस्था के साथ पानी निकासी की व्यवस्था को भी दुरुस्त करने का प्रयास नगर निगम के द्वारा किया जा रहा है इसी कड़ी में इन सभी कार्यों का अवलोकन करने के साथ सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बिलासपुर महापौर पूजा विधानी ने जोन क्रमांक 8 में पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने अटल आवास के साथ पानी निकासी को लेकर किया जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दौरान उन्होंने सफाई विभाग के प्रभारी श्याम साहू को भी बारिश के पूर्व शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित करने को कहा लेकिन वास्तविकता तो यही है कि नगर निगम के द्वारा हर साल इन सफाई कार्यो में पूरी ताकत होगी जाती है लेकिन बारिश के दिनों में नतीजा सिफर ही नजर आता है। और बारिश के दिनों में जगह-जगह जल भराव की स्थिति निर्मित हो जाती है ऐसे में जरूरी है कि नहीं केवल निरीक्षण ही नहीं बल्कि सफाई व्यवस्था को पुख्ता किया जाए ताकि बारिश के दिनों में समस्याओं का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments