उप मुख्यमंत्री अरुण साव का उच्च न्यायालय परिसर का औचक दौरा पुराने अधिवक्ता साथियों से मिल हुए भावुक, विधिक विषयों पर हुई चर्चा

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं विधि और विधायी कार्य मंत्री अरुण साव बुधवार को बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय परिसर के औचक दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने अधिवक्ता साथियों से आत्मीय मुलाकात की और वकालत के दिनों को याद करते हुए भावुक हो गए।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने महाधिवक्ता कार्यालय पहुंचकर एडिशनल एडवोकेट जनरल सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मुलाकात की। यहां उन्होंने नए कानूनों, न्यायिक प्रक्रियाओं और विधिक सुधारों को लेकर सार्थक चर्चा की।

उन्होंने बताया कि यह मुलाकात उनके लिए व्यक्तिगत रूप से बेहद खास रही।श्री साव ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय बिलासपुर उच्च न्यायालय में उप महाधिवक्ता के रूप में सेवा करते हुए बिताया है।अब राजनीतिक जीवन में आने के बाद जनता की सेवा का नया अवसर मिला है, लेकिन अधिवक्ता साथियों से जुड़ी यादें आज भी उनके दिल के करीब हैं।उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ताओं से महत्वपूर्ण सुझाव मिले हैं।इन पर गंभीरता से विचार किया जाएगा ताकि आम जनता तक कानूनों का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles