बिलासपुर में ट्रैफिक सुधार को लेकर यातायात पुलिस एक्शन मोड मेंएडिशनल एसपी करियारे की अगुवाई में सड़कों पर सख्ती

बिलासपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश पर एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। वे न केवल शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर रहे हैं बल्कि सुबह, दोपहर और रात तक लगातार पैदल शहर का भ्रमण कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।यातायात पुलिस द्वारा सत्यम चौक से लेकर पुराना बस स्टैंड और इंदु चौक तक लगातार दो दिनों से अभियान चलाया गया।

इस दौरान मुख्य मार्गों और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, अव्यवस्थित पार्किंग करने वालों और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की गई। दुकानों की बेसमेंट पार्किंग को गोदाम बना देने और सड़कों पर सामग्री फैलाकर रखने वालों को चेतावनी दी गई, वहीं कई वाहनों को क्रेन से उठाकर जब्त किया गया और चालानी कार्रवाई की गई।पुलिस की कार्रवाई के दौरान यह भी पाया गया कि कई दुकानदारों ने फुटपाथ और नाली के ऊपर अतिक्रमण कर स्थायी दुकानें और छज्जे बना लिए हैं, जिससे पैदल यात्रियों को मुख्य सड़क पर चलने की मजबूरी होती है।

इससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती है। ऐसे दुकानदारों को नगर निगम के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है।यातायात पुलिस ने सभी दुकानदारों और नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों और विक्रय सामग्री को निर्धारित स्थान पर ही रखें, फुटपाथ और मुख्य मार्ग को खाली रखें ताकि शहर में सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles