39.2 C
Bilāspur
Thursday, March 5, 2026
spot_img

मंगला में बिजली कटौती से हाहाकार रात भर बेहाल रहे लोग, बिजली विभाग पर उठे सवाल

मंगला क्षेत्र में इन दिनों गर्मी से ज्यादा लोग बिजली की आंख-मिचौली से परेशान हैं। बिना पूर्व सूचना घंटों की कटौती ने लोगों की रातों की नींद और दिन का चैन छीन लिया है। शुक्रवार रात 11 बजे गुल हुई बिजली शनिवार सुबह 5 बजे लौटी, तब तक लोग गर्मी में बिलखते रहे।नेहरू नगर सब स्टेशन से जुड़े मंगला इलाके में शुक्रवार रात से शुरू हुआ अंधकार का सिलसिला शनिवार दिनभर भी जारी रहा। शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली फिर गुल रही। लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस के नाम पर बिजली काटी जा रही है, लेकिन असल में कोई काम दिखाई नहीं देता।

परेशान लोग खुद लाइनमैन को बुलाने निकले, तब जाकर फॉल्ट खोजा गया और बिजली बहाल हो सकी।स्थानीय निवासी ओंकार पटेल ने बताया कि स्टाफ की कमी और बड़े फीडर की वजह से समस्या लगातार बढ़ रही है। खराबी का पता लगाने और सुधारने में घंटों लग जाते हैं और आम लोग गर्मी और अंधकार में बेहाल हो जाते हैं।लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि मेंटेनेंस का काम समय रहते पूरा किया जाए और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि ऐसी समस्या दोबारा न हो। फिलहाल इलाके में बिजली आपूर्ति सामान्य होने के बाद भी लोग आशंकित हैं कि कब फिर अंधेरा छा जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles