Homeहमर बिलासपुरविश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मुख्य डाकघर में भी हुआ आयोजन...

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर मुख्य डाकघर में भी हुआ आयोजन बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान दूसरों को भी किया प्रेरित

हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन सभी खुद की मर्जी से रक्तदान करने वालों को समर्पित है। भारत में सबसे बड़ा दान भी किसी जरुरतमंद व्यक्ति को अपना खून दान करना माना जाता है। ब्लड डोनेट करने से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से पीड़ित मरीज की जान बचाने में मदद मिल सकती है। ऐसे में लोगों को ब्लड डोनेट करने के लिए प्रोत्साहित करने और सम्मानित करने के लिए हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है।

यह दिन उन सभी खुद की मर्जी से रक्तदान करने वालों को समर्पित है, जो ब्लड डोनेट करके दूसरे लोगों की जान बचाने का काम करते हैं। इसी कड़ी में शनिवार को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर बिलासपुर में भी अनेक स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया बिलासपुर के मुख्य डाकघर में भी रक्तदान शिविर का आयोजन कर यहां कई यूनिट रक्त बैंक को उपलब्ध कराया गया जिसके माध्यम से अब यह रक्त कई जरूरतमंद लोगों को हो सकेगा लेकिन जिस तरह से लोगों ने इस रक्तदान दिवस की अवसर पर बढ़-चढ़कर रक्तदान करने आगे आए हैं यह निश्चित ही देश में रक्त की कमी को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहभागीबनेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments