Homeहमर बिलासपुरसरकंडा पुलिस ने दो बड़ी चोरी का किया पर्दाफाश चोरी कीमती तांबा-पीतल...

सरकंडा पुलिस ने दो बड़ी चोरी का किया पर्दाफाश चोरी कीमती तांबा-पीतल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

सरकंडा पुलिस ने डीवीएस इन्फ्रा एंड इलेक्ट्रिकल कारखाने में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब दो लाख रुपये मूल्य का चोरी गया तांबा, पीतल केबल और अन्य सामान बरामद किया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि ईश्वर उर्फ गोलू सूर्यवंशी चोरी का तांबा-पीतल बेचने की फिराक में घूम रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गोलू को पकड़ा और पूछताछ की। उसने अपने साथी टंटू उर्फ अजीत सूर्यवंशी और शेखर ध्रुव के साथ मिलकर कारखाने में चोरी की बात कबूल की। चोरी का सामान सुभाष देवांगन को बेचने की जानकारी भी सामने आई।पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का मशरूका बरामद किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments