Homeहमर बिलासपुरलोकल ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे, भीड़ का फायदा उठाकर...

लोकल ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे, भीड़ का फायदा उठाकर महिला का मोबाइल उड़ाया बिलासपुर-अकलतरा लोकल में झपटमारी की वारदात, जीआरपी ने दर्ज किया मामला

लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा अब पूरी तरह भगवान भरोसे नजर आ रही है। आए दिन हो रही झपटमारी और चोरी की घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। ताजा मामला 14 जून की रात का है, जब रायगढ़ लोकल ट्रेन में सफर कर रही महिला का मोबाइल एक झपटमार ने भीड़ का फायदा उठाकर उड़ा लिया और मौके से फरार हो गया। बिलासपुर निवासी अनिल कुमार बरेठ अपनी पत्नी और परिवार के साथ रायगढ़ लोकल ट्रेन से सफर कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन अकलतरा स्टेशन पर रुकी, तभी एक अज्ञात युवक ने उनकी पत्नी के हाथ से मोबाइल झपट लिया।

आरोपी भीड़ में गुम होकर चंपत हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत जीआरपी थाना बिलासपुर में इसकी शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर जीआरपी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।जीआरपी थाना प्रभारी डी एन श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। ट्रेनों में बढ़ती झपटमारी की घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर रही हैं। जहां लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, वहीं जीआरपी और रेलवे प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments