Homeहमर बिलासपुरसोमवार से खुलेंगे स्कूल, स्कूलों में होगा शाला प्रवेश उत्सव,जिला स्तर शाला...

सोमवार से खुलेंगे स्कूल, स्कूलों में होगा शाला प्रवेश उत्सव,जिला स्तर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन सरकंडा स्कूल में

गर्मियों की छुट्टी के बाद सोमवार से स्कूल खुल रहे हैं और नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत भी हो रही है ऐसे में छत्तीसगढ़ में स्कूल के पहले दिन शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बृहत स्तर पर किया जाएगा बिलासपुर में भी शाला प्रवेश उत्सव को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने दिशा निर्देशजारी कर दिए हैं। बिलासपुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन सरकंडा पीएम श्री सेजस उच्चतर माध्यमिक शाला में आयोजित किया जाएगा इसे लेकर जिला शिक्षा विभाग के द्वारा समस्त तैयारी को पूर्ण कर लिया गया है। पिछले दिनों प्राचार्य की बैठक में भी सभी स्कूलों के प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों का स्वागत किया जाए और उन्हें बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाए सोमवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित जिले के समस्त विधायक और आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। पिछले कुछ समय से शासकीय स्तर पर भी स्कूलों की व्यवस्था को सुधारने की कोशिश हो रही है यही वजह है कि लगातार बदलाव के साथ स्कूलों में बेहतर शिक्षा के लिए नए-नए प्रयोग भी किया जा रहे हैं युक्ति युक्तकरण के माध्यम से जहां स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने की कोशिश की गई है तो वहीं स्कूलों को मर्ज कर व्यवस्था बनाने की एक कोशिश भी हुई है लेकिन छुट्टियों के पास स्कूल का फैला दिन हर विद्यार्थियों के लिए खास रहेगा तो वही नो प्रवेशी छात्रों के लिए तो यह पल बेहद आनंदित भरा होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments