Homeहमर बिलासपुरसड़क परिवहन को सुरक्षित और सुगम बनाने सरकार की पहल,मुख्यमंत्री ने 48...

सड़क परिवहन को सुरक्षित और सुगम बनाने सरकार की पहल,मुख्यमंत्री ने 48 नए शासकीय वाहनों को दिखाई हरी झंडी

सड़क परिवहन और यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही। इस मौके पर उन्होंने परिवहन विभाग के उड़नदस्ता दल के लिए 48 नवीन शासकीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और विभाग के निरीक्षकों को इन वाहनों की चाबियां सौंपी।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नए वाहनों से उड़नदस्ता दल की कार्यक्षमता बढ़ेगी, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था में अनुशासन व सुगमता सुनिश्चित होगी। उन्होंने इसे सड़क सुरक्षा और नियम पालन के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में भी अब निगरानी और त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नागरिकों से हेलमेट, सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही हम एक सुरक्षित और संवेदनशील सड़क परिवेश तैयार कर सकते हैं।इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, परिवहन सचिव सह आयुक्त एस. प्रकाश, अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर समेत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments