सकरी पुलिस की तत्परता से चंद घंटों में घर की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार नौकरानी ने भाई के साथ मिलकर उड़ाए थे सोने के जेवर, खरीदार समेत चोरी का माल बरामद

सकरी थाना क्षेत्र के आसमा कॉलोनी निवासी रजनी सिंह के घर से सोने के जेवर और नगदी चोरी करने के मामले में सकरी पुलिस ने महज कुछ घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद कर लिया।चोरी की वारदात में घर में काम करने वाली नौकरानी दुर्गेश्वरी वर्मा और उसका भाई हरिशंकर कश्यप शामिल थे, जिन्होंने चोरी किए जेवर ग्राम मोहतरा कुर्मी निवासी विनोद सोनी को बेच दिए थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने की चेन, मंगलसूत्र, कान की बाली और नगदी ₹3700 समेत कुल ₹2,01,931 का माल बरामद किया।

18 जून को रजनी सिंह ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर की अलमारी से सोने के जेवर और नगदी गायब है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर नौकरानी दुर्गेश्वरी से पूछताछ की। शुरुआत में गुमराह करने के बाद उसने जुर्म कबूल किया और साथी आरोपियों का नाम बताया।सकरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सजगता से चोरी की वारदात का चंद घंटों में खुलासा हो गया।आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और चोरी गया अधिकांश माल भी बरामद कर लिया गया। इस सफलता में निरीक्षक प्रदीप आर्य, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, मप्रआर मालती तिवारी, आरक्षक अफाक खान, रूपेश कौशिक और मआर कीर्तन पोर्ते की अहम भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles