नेता प्रतिपक्ष पहुंचे बिलासपुर कार्यकर्ताओं और पत्रकार के साथ देखी फिल्म,भाजपा सरकार पर साधा निशाना कहा वरिष्ठ नेता कामकाज से खुश नहीं

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत आज प्रवास में बिलासपुर पहुंचे। यहां समाज के अलग- अलग वर्गों के साथ उन्होंने सावित्री बाई फुले और ज्योति राव फुले के जीवन पर आधारित फिल्म फुले देखा। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने अलग- अलग मुद्दों पर भी खुलकर बात की और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, सावित्री बाई फुले ने बालिकाओं, महिलाओं के शिक्षा के लिए जो कदम उठाए थे, कांग्रेस आज उसे अपना ध्येय वाक्य मानती है। कांग्रेस के भी सभी नेताओं ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़कर शिक्षा देने की बात कही है। आगे उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, बीजेपी के लोग, वरिष्ठ नेता सरकार के कामकाज से खुश नहीं हैं, मंत्रिमंडल के कामों से खुश नहीं हैं। जगह-जगह विरोध हो रहा है, जो कमजोर लोग हैं वह बैठे-बैठे विरोध कर रहे हैं। शराबबंदी की जगह गली-गली शराब बिक रहा, अपराध, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए। हत्या, चाकूबाजी हो रही ये बीजेपी की देन है। दूसरे प्रदेशों से आकर रेत के लिए गोली चला रहे हैं। ये विष्णुदेव सरकार की हिम्मत पर आ रहे हैं। सरकार सुशासन का सपना हमको दिखा रही है, और बाहर रेत बेच रही है, ये निंदनीय है। आगे उन्होंने कहा कि, बीजेपी आपातकाल दिवस मना रही ये हास्यास्पद है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles