बिलासपुर रेल मंडल में तीसरी लाइन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार अनूपपुर से कटनी सेक्शन में कार्य अंतिम दौर में, यात्रियों और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा

बिलासपुर रेल मंडल में रेलवे के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में लगातार काम हो रहा है। ट्रैफिक दबाव वाले सेक्शनों में तीसरी लाइन बिछाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। कई महत्वपूर्ण रूटों पर यह काम अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और जल्द ही इसका लाभ यात्रियों और उद्योग जगत को मिलने लगेगा।अनूपपुर से कटनी सेक्शन में तीसरी रेल लाइन का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस सेक्शन में रेलवे ने ट्रैक बिछाने, सिग्नलिंग सिस्टम लगाने और संरचनात्मक कार्यों को रिकार्ड समय में पूरा किया है। घाट सेक्शन जैसे चुनौतीपूर्ण और तकनीकी दृष्टि से कठिन क्षेत्रों में भी लाइन बिछाने का कार्य लगभग संपन्न हो चुका है।

हालांकि कुछ हिस्सों में आंशिक कार्य शेष हैं, लेकिन रेलवे अधिकारियों का दावा है कि इन्हें भी तय समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा। तीसरी लाइन शुरू होने से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी, मालगाड़ियों और पैसेंजर ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार होगा और ट्रैफिक कंजेशन में भारी कमी आएगी। यह प्रोजेक्ट भविष्य की बढ़ती रेल यातायात जरूरतों को भी पूरा करेगा। रेलवे की इस बहुप्रतीक्षित परियोजना से यात्रियों को बेहतर सुविधा और समय पर ट्रेनें मिलेंगी, वहीं उद्योग, व्यापार और खनन से जुड़े क्षेत्रों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ महीनों में घाट सेक्शन सहित पूरे सेक्शन में तीसरी लाइन का कार्य पूरी तरह से संपन्न कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles