निजी स्कूल संघ के सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पांच सूत्रीय मांग को लेकर दिया ज्ञापन,जल्द ध्यान केंद्रित करने मांगा आश्वासन

निजी स्कूलों को मान्यता के लिए हर वर्ष नवीनीकरण की आवश्यकता पड़ती है इसके लिए जिला शिक्षा विभाग में आवेदन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है जिसके बाद स्कूल की मान्यता का नवीनीकरण प्रदान किया जाता है हालांकि यह औपचारिकता है पिछले कुछ समय से निजी स्कूल संचालकों के लिए काफी समस्या का कारण बन गई है क्योंकि कई कई दिन भी जाने के बाद भी निजी स्कूलों की मान्यता का नवीकरण होने में विलंब हो रहा है जिससे स्कूलों को बोर्ड परीक्षा में अपने प्रक्रियाओं को पूरा करने में दिक्कत हो रही है इसे देखते हुए निजी स्कूल संघ के पदाधिकारी ने शुक्रवार को बिलासपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। पांच सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए संख्या पदाधिकारी ने कहा कि लगभग 600 स्कूल है जिन्हें मान्यता के लिए नवीनीकरण की आवश्यकता पड़ती है लेकिन जिला शिक्षा विभाग के द्वारा लगातार लेट लतीफी की वजह से इन स्कूल संचालकों को दिक्कत हो रही है जिसके मद्देनजर यह ज्ञापन इनके द्वारा सौंपा गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles