झारखंड रूट पर रिकॉर्डतोड़ बारिश से प्रभावित हुआ रेल यातायातदो ट्रेनें रद्द रथयात्रा पर यात्रियों को राहत देने गोंदिया-खुर्दारोड स्पेशल ट्रेन की घोषणा

दक्षिण पूर्व रेलवे के यात्रियों के लिए दो अहम खबरें सामने आई हैं। एक ओर झारखंड रूट पर हो रही रिकॉर्डतोड़ बारिश की वजह से रैक की उपलब्धता पर असर पड़ा है, जिससे दो महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर रथयात्रा महोत्सव के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। झारखंड रूट पर जारी जबरदस्त बारिश के चलते कई जगहों पर रेल संचालन में बाधा आई है। इससे रैक की उपलब्धता प्रभावित हुई है और इसी कारण 19 जून को चलने वाली टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। इसके अलावा 20 जून को बिलासपुर से टाटानगर जाने वाली एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा करने से पहले ट्रेनों की स्थिति और समय-सारणी की जानकारी अवश्य लें।टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 19 जून को रद्द रहेगी वहीं बिलासपुर टाटानगर एक्सप्रेस 20 जून को रद्द रहेगी।वहीं रदद् की तिथि आगे और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।इधर रथयात्रा पर्व को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गोंदिया-खुर्दारोड के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।गोंदिया-खुर्दारोड स्पेशल ट्रेन 26 जून से 7 जुलाई 2025 तक कुल 5 फेरों में चलेगी। इस ट्रेन में एसी टू, एसी थ्री, स्लीपर और सामान्य श्रेणी सहित 18 कोच लगाए जाएंगे ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह स्पेशल ट्रेन गोंदिया से रवाना होकर डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, बालांगीर, सम्बलपुर होते हुए खुर्दारोड और भुवनेश्वर तक जाएगी। वापसी यात्रा में भी ट्रेन इन्हीं स्टेशनों पर रुकेगी। रथयात्रा जैसे बड़े पर्व पर यह विशेष ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles