34 C
Bilāspur
Monday, March 30, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘‘योग संगम-हरित योग’’ थीम पर होगा विशेष आयोजन,मुख्यमंत्री जशपुर और राज्यपाल रायपुर में करेंगे सामूहिक योगाभ्यास का नेतृत्व

21 जून को छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘‘योग संगम-हरित योग’’ थीम पर राज्यभर में सामूहिक योगाभ्यास का भव्य आयोजन होगा। राजधानी रायपुर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक योग कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजधानी रायपुर में राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम होगा, जबकि जशपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में सुबह 7 बजे रणजीता स्टेडियम में योगाभ्यास आयोजित किया जाएगा।राज्यभर के जिला मुख्यालयों में उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सरकार ने योग दिवस को जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की है। ‘‘हरित योग’’ थीम के तहत योग के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की भी तैयारी की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles