बिलासपुर में गाली देने से मना करने पर दो भाइयों का खूनी तांडव, बुजुर्ग की जान गई,हिर्री थाना क्षेत्र के अटर्रा गांव में वारदात, हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गाली देने से मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। गुस्साए दो भाइयों ने परिवार पर लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।यह पूरी घटना 19 जून की शाम हिर्री थाना क्षेत्र के अटर्रा गांव की है। गांव के मंदिर के पास राम लाल बघेल गाली-गलौज कर रहा था। जब ग्रामीण रामशंकर निषाद ने उसे ऐसा करने से टोका, तो राम लाल और उसका भाई जीवन बघेल आगबबूला हो गए। दोनों आरोपी सीधे रामशंकर के घर पहुंच गए और परिवार पर हमला बोल दिया।दोनों आरोपियों ने लाठी से रामशंकर निषाद, उनकी पत्नी चंद्रिका निषाद और घर के अन्य लोगों पर ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग प्यारे लाल पर लाठी से सिर पर जोरदार प्रहार किया गया, जिससे वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आरोपियों ने पूरे परिवार को गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।एएसपी बिलासपुर अनुज कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।बहरहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सरगांव अस्पताल पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत में सभी को सिम्स रेफर किया गया। इलाज के दौरान प्यारे लाल की मौत हो गई। इस घटना से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles