योग दिवस के पूर्व भाजपा की प्रेस वार्ता ,स्वास्थ्य मंत्री हुए शामिल,योग दिवस की आयोजन और महत्व की दी जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अपील

शनिवार को देशभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देशभर में योग दिवस पर सभी प्रदेश और जिला मुख्यालय में विशेष आयोजन किया गया है तो वहीं भाजपा शासित राज्यों में सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसमें सभी मंत्री और सांसद शामिल होंगे ऐसे में योग के महत्व की जानकारी देने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शुक्रवार को बिलासपुर भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया इस मौके पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरकार के द्वारा विभिन्न आयोजन किया जा रहे हैं क्योंकि योग न सिर्फ जीवन और स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करता है बल्कि आपको रोगों से भी दूर रखता है ऐसे में योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इस बार विषय भी निर्धारित किया गया है जिसके माध्यम से लोग इसमें जुड़कर सहभागी बन सकते हैं इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कई अन्य मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles