जशपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया सामूहिक योगाभ्यास,107 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण, नालंदा परिसर की दी सौगात

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जशपुर के रणजीता स्टेडियम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से इसे वैश्विक पहचान मिली है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया। योग गुरु ने विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया और मुख्यमंत्री ने योग को रोजमर्रा की आदत बनाने की अपील की।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर जशपुर जिला मुख्यालय में 11.29 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया। इस परिसर में 500 विद्यार्थी एक साथ अध्ययन कर सकेंगे और इसमें आकर्षक उद्यान भी विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार सभी जिला मुख्यालयों में ऐसे परिसर स्थापित करेगी।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुल 107.81 करोड़ रुपये की लागत से 64 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें जशपुर विधानसभा क्षेत्र में 61.20 करोड़ रुपये के 85 कार्यों का भूमिपूजन और 15.80 करोड़ रुपये के 6 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। वहीं कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में 24.90 करोड़ रुपये के 15 कार्यों का भूमिपूजन और 5.91 करोड़ रुपये के 4 कार्यों का लोकार्पण किया गया।मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण का आह्वान करते हुए कहा कि वर्षा ऋतु पौधरोपण के लिए उपयुक्त समय है। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने योग दिवस की थीम ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’’ पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्कूली बच्चों की उपस्थिति में योग आयोग के प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles