बिलासपुर में क्लब कल्चर में निवेश का झांसा देकर 4.80 करोड़ की ठगी, सिरगिट्टी पुलिस ने हैदराबाद निवासी आरोपी पर दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रामा वर्ल्ड के उद्यमी भूपेंद्र सिंह होरा से क्लब कल्चर में निवेश के नाम पर 4 करोड़ 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। उद्यमी को बड़े मुनाफे और प्रॉपर्टी देने का झांसा देकर रकम हड़पी गई, जिससे कारोबारी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।जानकारी के अनुसार, हैदराबाद निवासी आरोपी बसव राज सिद्धार्थ ने 2023 से 2025 के बीच अलग-अलग किश्तों में रकम निवेश करवाई। उसने मोटे मुनाफे और प्रॉपर्टी देने का लालच दिया। शुरुआत में भरोसा जताने वाले उद्यमी ने लगातार निवेश किया, लेकिन जब न मुनाफा मिला और न संपत्ति, तब ठगी का अहसास हुआ। जवाब मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगा।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर सिरगिट्टी थाना पुलिस ने आरोपी बसव राज सिद्धार्थ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही है।पुलिस का कहना है कि इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पीड़ित से अब तक के सभी लेन-देन और दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्त में लिया जा सके और ठगी की रकम की रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles