29.7 C
Bilāspur
Saturday, June 21, 2025
spot_img

जशपुर में मुख्यमंत्री की सौगात, हॉट बाजार के सहित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण,विकास की रथ पर छत्तीसगढ़ की प्रगति, हो रहा चौमुखी विकास

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में दुलदुला विकासखंड के लिए 3 करोड़ 45 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 22.36 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित ग्रामीण हाट बाजार शेड का लोकार्पण और 2 करोड़ 78 लाख 9 हजार रुपये की लागत के 10 अन्य कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी है। आज दुनिया के सभी देशों के लोग योग के फायदों के प्रति जागरूकsने होकर इस प्राचीन भारतीय विद्या को अपना रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत मयूरचुंदी से दुलदुला तक बस सेवा शुरू की जाएगी। साथ ही, दुलदुला में बस स्टैंड निर्माण की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ‘मोदी की गारंटी’ को तेजी से लागू कर रही है। सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण की दर को प्रति मानक बोरा 5,500 रुपये निर्धारित किया गया है।अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आगामी पंचायत दिवस पर इसे सभी ग्राम पंचायतों में शुरू करने की योजना है। रजिस्ट्री प्रक्रिया में 10 नई क्रांतियों के तहत नवाचारों का उपयोग कर पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल, डिजिटल और नागरिक-केंद्रित बनाया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles